सरकार नहीं करेगी किसानों का कर्ज माफ

देहरादून। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने सोमवार को विधानसभा में बताया कि सरकार किसानों का ऋण माफ करने की स्थिति में नहीं है। पंत ने कहा कि उत्तराखंड में किसानों ने काफी कर्ज ले रखा है। उन्होंने कहा कि करीब 13 हजार करोड़ से ज्यादा का ऋण है। व्याज जोड़ा जाए तो यह राशि और भी ज्यादा हो जाएगी।संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने सदन को बताया कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। किसानों को एक लाख का ऋण दो फीसद व्याज पर दिया जा रहा है। पंत ने कहा कि उत्तराखंड काफी छोटा राज्य है, इसलिए किसानों का ऋण कतई माफ नहीं करेगी। इसके पहले भाजपा के ही विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने सदन में किसानों के ऋण माफ करने का मुद्दा उठाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंड के किसानों को ऋण माफी का भरोसा दिया था। उत्तर प्रदेश की सरकार ने भी किसानों का ऋण माफ किया है। जीना ने कहा कि उत्तराखंड में किसानों की माली हालत काफी बदतर है। बारिश और जानवरों के उत्पात से किसानों की फसलों को हर साल नुकसान पहुंच रहा है। इसलिए किसानों में आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *