देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 5 सितंबर को प्रदेश के शिक्षकों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस करेंगे। सचिव मुख्यमंत्री राधिका झा ने बताया कि मुख्यमंत्री शिक्षक दिवस के अवसर पर सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक प्रदेश के शिक्षकों से सीधा संवाद करेंगे। सचिव राधिका झा ने सभी जिलाधिकारियों, निदेशक उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा को निर्देश दिये कि समस्त जिला मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों तथा विकासखंड मुख्यालयों पर स्थित स्वान केन्द्रों में वीडियो कांफेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री का शिक्षकों से सीधा संवाद कराने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि कुछ तहसील एवं विकासखंड मुख्यालयों पर वीडियों कांफेंस की व्यवस्था क्रियाशील स्थिति में न हो तो ऐसी स्थिति में तत्काल उन्हें सही कर लिया जाए।