सेक्टर अधिकारी किये नामित

देहरादून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र  24 ऋषिकेश हेतु सेक्टर अधिकारी नामित किये है। जोन 1 रायवाला के अन्तर्गत सैक्टर 1 राईका छिद्दरवाला के लिए प्रवीन कुश सहायक अभियन्ता अस्थाई खण्ड लो.नि.वि, सैक्टर 2 राईका रायवाला प्रतीतनगर के लिए दिनेश सिंह सहायक अभियन्ता अस्थाई खण्ड लो.नि.वि, सैक्टर 3 स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि इन्टर कालेज हरिपुरकला के लिए विनोद सिंह रावत, सहायक अभियन्ता अवस्थापना पुर्नवास खण्ड, सैक्टर 4 राईका खदरी खडक माफ के लिए गोपाल सिंह बिष्ट सहायक अभियन्ता सिंचाई परियोजना खण्ड तथा जोन 2 ऋषिकेश हेतु सैक्टर 5 रा.बा.का ऋषिकेश के लिए धर्मबीर सिंह बिष्ट अपर सहायक अभियन्ता अस्थाई खण्ड लो.नि.वि, सैक्टर 6 नाभा, भरत मन्दिर पब्लिक, ऋषिकेश के लिए छब्बील दास अपर सहायक अभियन्ता स्थाई खण्ड  लो.नि.वि, सैक्टर 7 हरीशचन्द्र गुप्ता आर्दश  कन्या इन्टर कालेज ऋषिकेश रेलवे रोड के लिए ओम प्रकाश चन्द्रा अपर सहायक अभियन्ता अस्थाई खण्ड लो.नि.वि, सैक्टर 8 रा.इ.का भरत मन्दिर ऋषिकेश के लिए अवतार सिंह सहायक अभियन्ता अस्थाई खण्ड लो.नि.वि, सेक्टर 9 पुलिस चैकी आई.डी.पी.एल के लिए ओम प्रकाश जोशी, प्रधानाचार्य राइका आईडीपीएल, सैक्टर 10 राइका वीरभद्र ऋषिकेश के लिए राजेश कुमार अपर सहायक अभियन्ता अस्थाई खण्ड लो.नि.वि, सैक्टर 11 राप्रावि बापूग्राम के लिए धमेन्द्र कुकरेती अपर सहायक अभियनता पेयजल निगम, सैक्टर 12 अमितग्राम स्वामी ओमकरानन्द मान्टेसरी पब्लिक स्कूल के लिए महेन्द्र सिंह अपर सहायक अभियन्ता  पेयजल निगम, सैक्टर 13 प्रेम पाठशाला जू.हा स्कूल गुमानीवाला के लिए विरेन्द्र सिंह चैहान अपर सहायक अभियन्ता अस्थाई खण्ड लो.नि.वि को सैक्टर अधिकारी नामित/तैनात किया है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि समस्त सैक्टर अधिकारियों 2 फरवरी 2019 को प्रातः 10 बजे ओ.एन.जी.सी कौलागढ रोड सभागार आडिटोरियम में आहूत बैठक/प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
विभाग/कार्योलयों में Voter Awareness Forum  स्थापित किये जाने के निर्देश
देहरादून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने अवगत कराया है कि मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप)  के तहत् जन सामान्य को मतदाता पंजीकरण, मतदाता सहभागिता हेतु प्रोत्साहित किये जाने एवं वोट के महत्व की संवेदनशीलता की अनुभूति कराये जाने के उद्देश्य से सरकारी विभाग, गैर सरकारी संगठन, कारपोरेट एवं अन्य संस्थान में Voter Awareness Forum (VAF) स्थापित किये जाने के निर्देश दिये गये है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि विभाग/कार्योलयों में (VAF)  के माध्यम गतिविधियों का समुचित रूप से संचालन सम्बन्धित विभाग/कार्यालयों के सदस्यों को जागरूक किये जाने का मार्ग प्रशस्त करने के साथ-साथ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 में भी मतदाता सहभागिता बढाये जाने में महान योगदान प्रदान करेगा। उन्होंने समस्त सरकारी विभाग, गैर सरकारी संगठन, कारपोरेट एवं अन्य संस्थान में लोकतांत्रिक सहभागिता के प्रोत्साहनार्थ Voter Awareness Forum (VAF) स्थापना एवं प्रोजेक्ट डाक्यूमेन्ट के अनुसार  इसके सुचारूरूप से संचालन करने हेतु अधीन्स्थ  प्रत्येक विभाग/कार्यालय आदि में नोडल अधिकारी की नियुक्ति करवाते हुए नियुक्त /नामित अधिकारी का विवरण मोबाईल न0, ईमेल आईडी सहित जिला निर्वाचन कार्यालय देहरादून को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *