अनिवार्य तबादलों की सूची जारी, शिक्षक इस तिथि तक भर ले विकल्प

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। अनिवार्य तबादलों के दायरे में आ रहे शिक्षकों की सूची शिक्षा विभाग ने जारी कर दी है। उन्हें हर हाल में इस महीने की 17 तारीख तक अपने विकल्प देने होंगे। शिक्षा विभाग के विभिन्न स्तरों पर अनिवार्य तबादलों की सूची जारी कर दी गयी हैं। प्राथमिक की सूची जिलास्तर पर जारी हुई हैं जबकि एलटी शिक्षकों की मंडल स्तर व प्रवक्ता की प्रदेश स्तर पर जारी की गयी हैं। ये सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड की गयी हैं। हालांकि कुछ जिलों में पहले ही एक सूची जारी कर दी गयी थी, जिससे बहुत सारे शिक्षक आास्त हो गये थे कि अब उनका तबादला नहीं होगा, लेकिन चमोली सहित कई अन्य जिलों की सूचियां अपलोड होने से लंबे समय से सुगम में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानान्तरण के लिए नोडल अधिकारी बनाये गये अपर निदेशक प्राथमिक वीएस रावत ने बताया कि सभी शिक्षकों को निर्देश दिये गये हैं कि वे हर हाल में 17 जून तक अपना विकल्प भर दें। शाम पांच बजे तक जो विकल्प मिल जाएंगे, उसके हिसाब से ही स्थानान्तरण आदेश जारी हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *