अपनी पार्टी को इन नेताओं ने कहा बाय-बाय

देहरादून। सूबे में निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही राजनीतिक दलों के नेताओं में पार्टी को बाय-बाय कहने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा व कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने दलों को अलविदा कह दिया।
नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में पार्टी बदलने का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निवास पर ऋषिकेश से वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण और उनकी पत्नी लक्ष्मी सजवाण दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। वहीं कांग्रेस छोड़ वरिष्ठ पार्षद बीना बिष्ट भाजपा में शामिल हो गई हैं। भाजपा महानगर में वह अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुईं। बीना कई बार कांग्रेस से पार्षद रह चुकी हैं। वह श्रीदेव सुमन नगर वार्ड की निवर्तमान पार्षद हैं। भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने नगर निगम में नामांकन पत्र खरीदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *