अपर सचिवों के दायित्वों में बदलाव

देहरादून। प्रदेश शासन ने सचिवालय में विभिन्न पदों पर तैनात दस अपर सचिवों के दायित्वों में बदलाव किया है। प्रमुख सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक अपर सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय से चिकित्सा स्वास्य एवं परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा विभाग वापस ले लिया गया है। अपर सचिव चंद्रेश कुमार यादव से मिशन निदेशक एनएचएम, परियोजना निदेशक उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट लेकर उन्हें परियोजना निदेशक उत्तराखंड अरबन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (एडीबी) तथा अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं शहरी विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विनय शंकर पांडेय को अपर सचिव खनन का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। विनोद कुमार सुमन से अपर सचिव खनन कार्यक्रम प्रबंधक पीआईयू , पब्लिक बिल्डिंग्स, यूआरडीपी (र्वल्ड बैंक) वापस लेकर सविन बंसल को दे दिया गया है। पीसीएस प्रशांत कुमार आर्या से निदेशक युवा कल्याण वापस लेकर अपर सचिव विम्मी सचदेवा को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आईएएस भूपाल सिंह मनराल से परियोजना निदेशक उत्तराखंड अरबन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (एडीबी) वापस ले लिया गया है। अपर सचिव युगल किशोर पंत को मिशन निदेशक एनएचएम, परियोजना निदेशक उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *