देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। लक्ष्मण विद्यालय अब भविष्य में श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इण्टर काॅलेज, देहरादून के नाम से जाना जाएगा। उत्तराखण्ड शासन ने पथरी बाग स्थित लक्ष्मण विद्यालय के नाम में आंशिक संशोधन की मंजूरी प्रदान कर दी है। आंशिक संशोधन के बाद भविष्य में अब यह विद्यालय श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इण्टर काॅलेज, देहरादून के नाम से जाना जाएगा।
श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी भूपेन्द्र रतूड़ी ने जानकारी दी कि शासनादेश संख्या 711/XXIV-4/219-1(01)2017 दिनांक 11 जून 2019 के द्वारा लक्ष्मण विद्यालय इण्टर काॅलेज देहरादून के नाम में आंशिक संशोधन किया है। शासन की ओर से एसजीआरआर एजुकेशन मिशन प्रबन्धन को स्कूल के नाम परिवर्तन का पत्र प्राप्त हो गया है। श्री लक्ष्मण विद्यालय इण्टर काॅलेज देहरादून के नाम को प्रशासन योजना में स्वीकृत नाम के आधार पर संशोधित किया गया है।