आत्मनिर्भर भारत के तहत उठाए गए कदम सराहनीय: जयपाल सिंह

हरिद्वार/देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है जो भारतवर्ष को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत उठाए गए कदम सराहनीय है।
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री के विजन आत्मनिर्भर भारत के संदर्भ में चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने 12 मई 2020 को देश की कुल जीडीपी के लगभग 10% के बराबर 20 लाख करोड रुपए से अधिक के आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा की थी, जिसे वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 13 मई 2020 से 17 मई 2020 के बीच लगातार 5 दिनों में विस्तार से हर क्षेत्र के लिए अलग-अलग घोषणा की यह न केवल कोविड-19 के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में भारत को आगे रखे हुए हैं बल्कि एक आधुनिक भारत की पहचान भी बन रहा है।
उन्होंने कहा कि इस पैकेज में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उठाए गए राहत उपायों के अलावा 1.70 लाख करोड रुपए की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना भी शामिल है आत्मनिर्भर भारत अभियान की घोषणा के डेढ़ महीने में ही मोदी सरकार एक आत्मनिर्भर भारत अभियान के विचार को पूरी तरह से जमीन पर लाने के लिए काफी आगे बढ़ी है और अब इसके सकारात्मक प्रभाव भी धरातल पर दिखने लगे हैं। आत्मनिर्भर भारत के तहत उठाए गए कदम सराहनीय है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी सतीश सैनी, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *