आयुष मंत्रालय ने बाबा की कोरोना दवा का मांगा ब्यौरा, विज्ञापन-प्रचार पर लगायी रोक

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। बाबा रामदेव के कोरोना की दवा लांच करने के कुछ घंटो बाद ही भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने दवा को लेकर न केवल विज्ञापन पर रोक लगा दी हैं, अपितु पतंजलि से इस संबंध में जानकारी भी मांगी है।

बाबा रामदेव के कोरोना की दवा बनाने व लांच करने की मीडिया में चलती खबरों का संज्ञान लेते हुए आयुष मंत्रालय ने पतंजलि आयुर्वेद से इस दवा के संबंध में पूरी जानकारी मांगी है। आयुष मंत्रालय ने कहा है कि उसे इस दवा के संबंध में तथ्‍यों के दावे और वैज्ञानिक शोध के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। साथ ही आयुष मंत्रालय ने पतंजलि आयुर्वेद की ओर से दवा के दावों का विज्ञापन और प्रचार बंद करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *