देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तरांचल पंजाबी महासभा, महानगर 13 जनवरी को धूमधाम से मनायेगी लोहडी का पवित्र त्योहार । गुरुद्वारा रेस कोर्स में कीर्तन एवं ऋति रिवाज पूर्वक मनाया जाएगा।
उत्तरांचल पंजाबी महासभा, महानगर की हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लोहडी का पर्व गुरु चरणों में कीर्तन कर एवं पूर्ण ऋति रिवाज पूर्वक गुरुद्वारा रेस कोर्स में शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाई जायेगी।
भाई सुनील अरोड़ा दिल्ली वाले एवं भाई मंजीत सिंह जी शब्द कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे तथा वेलफेयर सोसाइटी एवं उत्तरांचल पंजाबी महासभा मिलकर रेस कोर्स के खुले मैदान में परंपरागत ढंग से सुंदर मुंदरिये हो तेरा कौन बेचारा, दुल्ल बही वाला, आदि का गायन किया जाएगा । मूंगफली, रेवड़ी, पॉपकॉर्न आदि के प्रसाद के साथ गुरु का लंगर अतूट वरतेगा।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक हरबंस कपूर, खजान दास, उमेश शर्मा, मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रदेश अध्यक्ष राजीव भाई, बीजेपी महामंत्री अनिल गोयल आदि के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की संभावना है। अन्य जानकारी हेतु पीएस कोचर एवं जीएस आनंद से संपर्क किया जा सकता है।