उत्तरांचल प्रेस क्लब में खेल सत्र शुरू

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब का खेल सत्र का दूसरा चरण शुरू हो गया। पहले चरण में इनडोर प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। क्‍लब के दिवंगत सदस्‍यों की स्‍मृति हर साल विभिन्‍न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस सत्र में फिलहाल कुंवर सिंह नेगी मैमोरियल शतरंज, राजेश देवरानी मैमोरियल टेबल टेनिस और गिरिजाशंकर त्रिवेंदी मैमोरियल कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 30 अक्‍टूबर शाम तक इन सभी के लिए पंजीकरण कराए गए थे। रविवार को क्‍लब अध्‍यक्ष देवेंद्र सती, महामंत्री संजीव कंडवाल, कोषाध्‍यक्ष इंद्रेश कोहली, पूर्व अध्‍यक्ष चेतन गुरुंग, पूर्व महामंत्री जितेंद्र अंथवाल, उत्‍तराखंड पत्रकार यूनियन के महामंत्री गिरधर शर्मा और खेल समिति के संयोजक अभय कैंतुरा, सह संयोजक अभिषेक मिश्रा व गौरव गुलेरी और व्‍यवस्‍थापक देवेद्र नेगी ने संयुक्‍त रूप से इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। प्रतियोगिताआें के मुकाबले पांच नवंबर शाम तक संपन्‍न करा लिए जाएंगे। रविवार को पहले दिन कैरम के मुकाबलों में ग्रुप ए में नवीन कुमार ने अभिषेक मिश्रा को 29-1, विकास गुंसाई ने नवीन कुमार को 29-20 से हराया। ग्रुप बी में गौरव गुलेरी ने के एस बिष्ट को 29-24 और प्रवीण नेगी को 29-1 से हराया। जबकि प्रदीप गुलेरिया ने प्रवीण नेगी को 29-7 से शिकस्त दी। शतरंज में राजकिशोर तिवारी ने खुर्रम शम्सी और कमलनयन गोयल को पराजित किया। गिरिधर शर्मा ने खुर्रम शम्सी और संजीव वर्मा को हराया। ग्रुप बी में अभिषेक मिश्रा ने नारायण परगाई को शिकस्त दी। आयुष ने कुँवरराज अस्थाना और हिमांशु कुमार लाल ने भी कुँवरराज आस्थाना को हराया। टेबल टेनिस में विकास गुंसाई ने मनोज ज्‍याडा को 11-4,11-5 से पराजित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *