उत्तराखंडः प्रदेश कांग्रेस ने की जरूरतमंदो के लिए चलाए जा रहे राहत कार्यो की समीक्षा

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर लाॅक डाउन के मध्य कांग्रेसजनों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों के लिए चलाये जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व मीडिया चेयरमैन श्री राजीव महर्षि द्वारा प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी को 5000 मास्क भेंट किये गये साथ ही अम्बेडकर धर्मशाला डी.एल. रोड़ पर उनके संरक्षण एवं प्रदेश कांग्रेस एस.सी. विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष गीताराम जायसवाल के सहयोग से रोशनी जन सेवा संस्थान की ओर से संचालित की जा रही सोनिया रसोई के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जा रही भोजन व्यवस्था की भी जानकारी दी गई।
बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री पी.के. अग्रवाल, पूर्व मंत्री अजय सिंह, पूर्व मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, डाटा विश्लेषण के अध्यक्ष दीवान सिंह तोमर, निवर्तमान प्रवक्ता गरिमा दसौनी, नवीन पयाल, कमर खान, युवा कांग्रेस महासचिव संदीप चमोली, अभिनन्दन शर्मा, कुलदीप चाौधरी आदि उपस्थित थे।
इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने तहसील चैक देहरादून स्थित स्व0 राजीव गांधी काम्प्लेक्स में राजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री राजकुमार एवं कांग्रेस व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा के सहयोग से उपलब्ध कराई गई खाद्यय सामग्री पैकेट एवं मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, कांग्रेस व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा, पार्षद अर्जुन सोनकर, सविता सोनकर, देविका रानी, निखिल कुमार, दीपा चैहान, देवेन्द्र कौर, अशोक वर्मा, नागेश रतूड़ी, गुलशन, प्रदेश सचिव कमर खान, मुकेश सोनकर, मालती देवी, तारा नागपाल, मनीष भाटिया, प्रवीण बांगा, शेखर कपूर, प्रवीण अरोड़ा, अशोक अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य अशवनी बहगुणा के सौजन्य से अपने जिला पंचायत क्षेत्र (द्वारा) में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ किये जा रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी लीगई तथा क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को  खाद्यान्न किट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के इस संकट के दौर में आज प्रदेश सरकार कहीं कुछ करती हुई दिखाई नहीं दे रही है, आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा अपने निजी संसाधनों से गरीब जरूरतमन्दों को खाद्यान्न किट, पके हुआ भोजन के साथ साथ वायरस से बचाव के लिये मास्क, ग्लब्स, सेनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस भीषण संकट की घड़ी में कोरोना फाइटर्स के रूप में कार्य कर रहे कांग्रेस पार्टी के सभी साथी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी प्रभुलाल बहुगुणा, जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा, डेटा विश्लेषण विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दीवान सिंह तोमर, वरिष्ठ नेता विनित डोभाल,विजय प्रताप मल, अजय डोभाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *