उत्तराखंड: इन शिक्षको को मिलेगा गवर्नर्स अवार्ड

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। गवर्नर्स अवार्ड के लिए शिक्षकों का चयन शिक्षा विभाग ने कर लिया है। अवार्ड के लिए विभाग ने माध्यमिक के सभी 13 शिक्षकों का चयन कर लिया है जबकि प्राथमिक में अभी हरिद्वार को छोड़कर अन्य 12 जनपदों से शिक्षकों का चयन हुआ है। चयनित शिक्षकों को शिक्षा दिवस पर राज्यपाल की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा।
निदेशक शिक्षा आरके कुंवर की ओर से अवार्डी शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। जारी की गयी सूची के अनुसार अल्मोड़ा जनपद से माध्यमिक के लिए राबाइंका स्यालदे की प्रवक्ता गीता रानी व प्राथमिक के लिए राआजूहा महतगांव के पंकज कुमार पंत को चुना गया है। इसी तरह बागेश्वर से राइंका सिरकोट, गरुड़ के पूरन सिंह व राकजूहा मन्यूड़ा की निर्मला आर्या, चमोली से राइंका पांडुकेश्वर के नरेन्द्र कुमार बहुगुणा व राप्रावि निजमुला की शिक्षिका सुमित्रा फरस्वाण को चुना गया है। चंपावत से राइंका मडलक के दयाकृष्ण जोशी व राप्रावि गडय़ूड़ा के शंकर सिंह अधिकारी, देहरादून के राइंका क्वानू के संजय कुमार व राप्रावि पौंधा की अर्चना नौटियाल को भी इस पुरस्कार से चुना गया है। हरिद्वार जनपद से अभी सिर्फ माध्यमिक में राकउमावि मानकचौक की पुष्पांजलि अग्रवाल को चुना गया है। यहां अभी प्राथमिक के लिए चयन नहीं हो पाया है।
इसी तरह नैनीताल जनपद से राआइंका कोटाबाग के डा. संतोष भट्ट व राउप्रावि तल्ली पाली के गणोश दत्त, पौड़ी से राकइंका श्रीनगर की सरिता उनियाल व रापूमावि मस्याखांद के गबर सिंह, पिथौरागढ़ में राइंका थरकोट विण के भाष्करानंद जोशी व राप्रावि सलकोट विण अजरा जुनैद को गवर्नर्स अवार्ड के लिए चुना गया है। रुद्रप्रयाग से राइंका क्यूंजा के विजय बैरवाण व राप्रावि बैनोली की अंजू लिंगवाल, टिहरी जनपद से राइंका मंजाकोट के डा. अशोक बड़ोनी व राप्रावि नागराजाधार की गीता कठैत, उत्तरकाशी में राइंका बौन के दिवाकर प्रसाद पैन्यूली व राउप्रावि सुनाली के चंद्रभूषण बिजल्वाण के साथ ही ऊधमसिंहनगर जनपद से माध्यम में राउमावि मोहम्मदपुर के प्रकाश चंद्र पाठक व प्राइमरी में राप्रावि जसपुर खुर्द की सहायक अध्यापक नमिता पंत को पुरस्कार के लिए चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *