उत्तराखंड कैबिनेट की इन फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड कैबिनेट की बुधवार को आहूत बैठक में जहां कैबिनेट की बैठक पेपर लेस करने का निर्णय लिया गया, वहीं स्पेशल टाइगर रिजर्व फोर्स के गठन पर मुहर लगी। इसके अलावा कई अन्य प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लगी।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को सुबह सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हुई। बैठक में सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक प्रस्ताव लाया गया। उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट मंत्री व उत्तराखंड सरकार के शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।
कैबिनेट के फैसले.
. पेपर लेस होगी कैबिनेट की बैठक, दो माह में लागू होगी व्यवस्था
. आबकारी विभाग में एथनॉल से प्रशासनिक नियंत्रण हटाया गया
. शीरा नीति को मान्यता दी गयीए 75 प्रतिशत खुली मार्केट में बेचा जा सकेगा
. 105 मीटर तक के दायरे में मकान बनाने के लिए एजेंसी नियुक्तए उससे लेनी होगी अनुमति
. टूरिज्म के लिए होटल बनाने का चार्ज 10 प्रतिशत ही रहेगा
. मुख्यमंत्री आवास व सचिवालय में कैंटीन के कर्मचारियों का ढांचा स्वीकृत
. ऋषिकेश के बाईपास निर्माण के लिए चार करोड़ रुपए की रॉयल्टी में छूट
. सोशल बलूनी स्कूल के नक्शे को मंजूरी
. स्पेशल टाइगर रिज़र्व फ़ोर्स के गठन पर सहमतिए 85 पदों को भरा जाएगा
. मण्डी समिति विपणन बोर्ड के अंशदान में छूट
.सीधी भर्ती की परीक्षा में राज्य सरकार की व्यवस्था को अनुमति
. शेल्टर फंड को जमा करने के लिए तीन करोड़ तक चार और तीन से अधिक के लिए आठ किश्त में भुगतान किया जा सकेगा
.आवास विभाग की नीति को मंजूरीए उत्तराखंड आवास विकास परिषद के ढांचे में परिवर्तनए अब अपर सचिव भी चार्ज ले सकेगा
.राज्य योजना में निर्माण.चौड़ीकरण सुपर विजन चार्ज ढाई प्रतिशत लिया जाएगा
.अटल आयुष्मान योजना में राज्य से बाहर के लोगों के लिए न्यूनतम सेवा शुल्क लिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *