देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज़)। उत्तराखंड में कोरोना का नया मामला सामने आने के बाद संख्या बढ़कर 70 हो गयी हैं। कोरोना पॉजिटिव का नया मामला जनपद देहरादून में सामने आया हैं, जहा 52 साल की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग की और से जारी 2 बजे के हेल्थ बुलेटिन में कोरोना का नया मामला सामने आने की बात बताने के साथ ही अब तक 46 मरीजो के ठीक होने की बात भी कहीं गयी है।
