देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में कोरोना का नया मामला सामने आया। इस नए केस की पुष्टि के साथ ही उत्तराखण्ड में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 59 हो गई है। मरीज को जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड पर रखा गया है। जानकारी के अनुसार मरीज का सैम्पल कल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है ।