देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 515 नये मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 79656 हो गये है। बुलेटिन में कोरोना संक्रमित 13 मरीजों की मृत्यु होने की बात भी गयी हैं। बुलेटिन के अनुसार अब तक जहां 71966 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं मृतकों की संख्या भी बढ़कर 1320 तक पहुँच गयी हैं। बुलेटिन में प्रदेश के अंदर अभी भी 5456 एक्टिव मामले होने की बात भी कहीं गयी हैं।
