देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में तीन और कोरोना के नये मरीज सामने आने के बाद संख्या बढ़कर 78 पर पहुँच गयी हैं। ये तीनों मामले उधमसिंह नगर में सामने आये हैं। स्वास्थ्य विभाग की और से जारी 8 बजे के हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के तीन मामले सामने आने की पुष्टि करते हुए बताया कि इनमे से दो खटीमा व एक रूद्रपुर का हैं। विदित हो कि आज ही देहरादून में कोरोना के तीन नये मामले सामने आये थे। अब ये तीन और मामले आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 78 हो गयी हैं।
