उत्तराखंड: कोरोना के दो और मामले आये सामने, संख्या बढ़कर हुई 57

देहरादून, ( गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना संक्रमित दो मामले सामने आए हैं। संक्रमित मरीजों को सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में भर्ती किया जा रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशक अमिता उप्रेती ने इसकी पुष्टि की है। दो नये मामले सामने आने के बाद संख्या बढ़कर 57 हो गयी हैं। ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। संक्रमित दोनों युवकों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।  दोनों पॉजिटिव मरीज अल्मोड़ा जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उधर, पुलिस प्रशासन दोनों युवकों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *