देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को एम्स में तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद प्रदेश में संख्या बढ़कर 54 तक पहुंच गयी है।
जानकारी के अनुसार एम्स में मंगलवार को तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सुबह एम्स में भर्ती नैनीताल निवासी एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। शाम होते.होत एक जनरल सर्जरी विभाग में तैनात स्टॉफ नर्स और यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती एक महिला की तिमारदार में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने इसकी पुष्टि की। अब तक एम्स में कोरोना संक्रमण के चार मामले सामने आने के बाद एम्स प्रशासन में हड़ंकप मच गया है। फिलहाल एम्स प्रशासन संक्रमित लोगों से संबंधित जानकारी जुटा रहा है। एम्स ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दे दी है।