देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना के मामलों में इजाफा हो गया हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की और से जारी 5 बजे के हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 2 नये मामले सामने आने की बात कही गयी हैं। इनमे से एक हरिद्वार व दूसरा उधमसिंह नगर में सामने आया हैं। 
इससे पूर्व 2 बजे के हेल्थ बुलेटिन में 6 कोरोना संक्रमित मरीजो के ठीक होने की बात कहीं गयी थी।