देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 1 व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि होने के बाद संख्या 60 तक पहुँच गयी हैं।
शनिवार को ruderpur के बाद देहरादून में भी कोरोना का मामला सामने आया हैं। जानकारी के मुताबिक देहरादून के चमन बिहार के बुजुर्ग व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई हैं, जिसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजो का आंकड़ा 60 तक पहुँच गया हैं। हालांकि इन 60 मरीजों में से आधे से अधिक ठीक हो चुके हैं लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। इस बात की तस्दीक यह खबर कर रही है। हमारी आप से अपील है कि लॉकडाउन को बिल्कुल भी हल्के में ना लें। नियमों का पालन करें और अपने अपने घरों में रहे।