उत्तराखंड: नया कोई संक्रमित मरीज नही

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा। स्वास्थ्य विभाग को शाम तक 90 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली जिसमें से किसी भी मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। प्रदेश में अभी 37 संक्रमित हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गयी पहली हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक विभाग को शाम 5 बजे तक मिली सभी 90 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अभी तक कुल 2413 मरीजों की सैंपल जांच हुई हैं जिसमें से 37 में कोरोना वायरस मिला है। इसमें से नौ मरीज इलाज के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। कोरोना के 472 संदिग्ध मरीजों को अस्पतालों में आइसोलेशन में रखा गया है। इधर, बुधवार को सबसे अधिक 239 सैंपल जांच के लिए सरकारी एवं प्राइवेट लैब भेजे गए हैं। सबसे अधिक 98 सैंपल हरिद्वार जिले से जांच के लिए भेजे गए। जबकि नैनीताल से 76, देहरादून से 28 तथा ऊधमसिंह नगर से 21 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी 354 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *