उत्तराखंड: नया मामला सामने आने के बाद कोरोना मरीजो की संख्या बढ़कर पहुँची 72

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा हैं। एक और मामला सामने आने के बाद संख्या बढ़कर 72 हो गयी हैं। आज कोरोना का तीसरा मामला नैनीताल जनपद में सामने आया हैं। स्वास्थ्य विभाग के 8 बजे के हेल्थ बुलेटिन में नैनीताल जनपद कोरोना पॉजिटिव मामला आने की पुष्टि की गयी हैं। साथ ही कोरोना मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री अमरावती, महाराष्ट्र की बतायी गयी हैं। इससे पूर्व आज देहरादून की एक महिला जो दिल्ली से आई और अल्मोड़ा से एक युवक जो गुरुग्राम से रानीखेत पहुँचा था वो भी कोरोना पॉजिटिव मिलामिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *