देहरादून,( गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना वायरस को लेकर जारी किये गए पहले हेल्थ बुलेटिन में प्रदेश के अंदर कोई नया मामला नहीं आया। राज्य में अब तक 57 मामले सामने आये हैं, जिसमे से 37 मरीज ठीक भी हो गए हैं। अब राज्य में केवल कोरोना के 19 एक्टिव केस हैं। इधर प्रदेश में एक कोरोना एक्टिव मरीज की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गयी।
