उत्तराखंड: पदोन्नति में आरक्षण किया गया समाप्त

पदोन्नति में लगी रोक भी हटायी गयी
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कर्मचारियों की उत्तराखंड सरकार ने पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त कर दिया है। साथ ही पदोन्नति पर लगायी गयी रोक को भी हटा दिया है। सरकार के इस निर्णय के बाद अब बिना आरक्षण के प्रमोशन होगा। शासन की ओर से मांगे मान लेने के बाद लम्बे समय से आंदोलन कर रहे जनरल ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल भी खत्म हो गयी है।
विदित हो कि पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर उत्तराखंड में जनरल.ओबीसी इमप्लॉयज एसोसिएशन के कर्मचारी पिछले लम्बे समय से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। कर्मचारियों की मांग पदोन्नति में लगी रोक हाटानेए आरक्षण खत्म करने और आरक्षण रोस्टर में की गई नई व्यवस्था को यथावत रखने की थी। राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों को हड़ताल से बुलाने के काफी प्रयास भी किये गये, लेकिन आंदोलन यथावत जारी रहा। आखिरकार बुधवार को कर्मचारियों का आंदोलन रंग लाया और पदोन्नति में आरक्षण को खत्म कर दिया गया। साथ ही पदोनत्ति पर लगी रोक को भी हटा दिया गया हैए आज मुख्य सचिव और कर्मचारी नेताओं के बीच हुई वार्ता में उनकी मांगों पर सहमति बनी। जिसके बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। गुरुवार से सभी कार्मिक अपने.अपने कार्यालयों में जाएंगे। इसके साथ ही आम जनता को परेशानियों से निजात मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *