देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना वायरस कोविड-19 व लाॅकडाउन के बीच शिक्षा विभाग में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रमोशन की कवायद शुरू हो गयी।
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक शिक्षा विभाग में प्रमोशन को लेकर अपर निदेशक कार्यालय ने शिक्षकों व कार्मिकों की वार्षिक चरित्र पंजिका मंगाई है। बताया जाता है कि विभाग में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के 73ए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के 56ए प्रशासनिक अधिकारी के 120ए प्रधान सहायक के 344ए वरिष्ठ सहायक के 450 पद खाली हैं। इसके अलावा प्राथमिक में सहायक अध्यापक से हेड मास्टर और जूनियर के सहायक अध्यापक के पद पर एवं सहायक अध्यापक एलटी से लेक्चरर के पद पर प्रमोशन होने हैं। इस बाबत शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम का कहना था कि निदेशक माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा को अपने.अपने स्तर पर शीघ्र प्रमोशन करने के दिशा-निर्देश दिये गये है।