देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आने के बाद प्रदेश में संख्या 52 तक पहुँच गयी हैं।
जानकारी के अनुसार ऋषिकेश एम्स में एक महिला को 22 अप्रैल को भर्ती कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी हैं। महिला नैनीताल जनपद की रहने वाली हैं। विदित हो कि इससे पूर्व भी एम्स में कोरोना का मामला सामने आ चुका हैं। आज आये नये मामले के बाद अब उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 52 तक पहुँच गयी हैं।