देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में आज कोरोना का नया संक्रमित मामला सामने आया है जिसके बाद प्रदेश में कोरोना मरीज़ों की संख्या 61 तक पहुँच गयी हैं। यह मामला देहरादून ज़िले के एम्स, ऋषिकेश में सामने आया हैं, जहां एक और नर्सिंग स्टाफ कोरोना पॉजिटिव आयी हैं। बताया जाता हैं कि यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में तैनात इस नर्सिंग स्टाफ का सैंपल कल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट आज आई। अब पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए लोग भी जांच के दायरे में आ गए हैं। बताया जाता हैं कि यह नर्स ऋषिकेश के आवास विकास कॉलोनी में रहती है।
आज कोरोना के नए मरीज के मिलते ही उत्तराखंड में अब तक 61 लोगों में कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। उत्तराखंड के मेडिकल बुलेटिन द्वारा इसकी अधिकृत पुष्टि की जानी अभी बाकी है। इसके अलावा गत दिवस देहरादून के चमन विहार में सामने आए मामले में एक तथ्य गौर करने लायक है कि इस मामले में कोई मेडिकल बुलेटिन सरकार ने जारी नहीं किया है। इसके पीछे संभव है कि, इस मरीज में कोरोना की जांच दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुई थी। चंद दिन के लिए दिल्ली गए इस व्यक्ति में कोरोना वायरस है। अब यह कहां संक्रमित हुआ यह विशेषज्ञ ही बता सकते हैं। बहरहाल, उत्तराखंड से संबंधित होने के कारण यह मामला भी उत्तराखंड का ही बन जाता है। लिहाजा सुरक्षा की दृष्टि इस व्यक्ति के निवास स्थान चमन विहार को पाबंद कर दिया गया है।