उत्तराखंड: सामने आये कोरोना के 2 और मामले, संख्या 50 पहुँची

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। राज्य में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रविवार को 2 मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 50 हो गयी हैं।

राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों का मिलना लगातार जारी है। रविवार को एम्स में नर्सिंग स्टॉफ में तैनात एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने इसकी पुष्टि की। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति बापूग्राम में रहता है और एम्स में लगातार डयूटी कर रहा था। बहरहाल, एम्स प्रशासन ने इसकी सूचना व राज्य के स्वास्थ्य विभाग को दे दी है।  इसी तरह दून अस्पताल में इलाज करा रही महिला कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। महिला आजाद कालोनी की निवासी बतायी जा रही हैं। रविवार को 2 मामले सामने आने के बाद उत्तराखंड में कोरोना positive की संख्या 50 पहुँच गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *