उत्तराखंड सिख फेडरेशन ने वितरित किये मास्क व हैंड ग्लव्स

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। उतराखंड सिख फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मनजीत के नेतृत्व मे आज सहारनपुर चौक से लालपुर पुल तक सब्जी बेचने वालों को हैंड ग्लब्स व मास्क वितरित किए गए। इस मौके पर मंजीत ने कहा कि जिस तरह से देहरादून मे कोरोना के मामले बड़ रहे है, उसको रोकने के लिए मास्क व हैड गलव्स आचूक मंत्र है। उन्होंने कहा कि अगर सभी नागरिक इस बात का ध्यान रखें तो हम अपने मौहल्ले आपने शहर अपने राज्य को कोरोना मुक्त कर सकते है। उन्होंने आगे भी अपने इस अभियान को जारी रखने की बात कहीं। इस मौके पर जिला महासचिव राजेंद्र सिह राजा, महासचिव गुरुबकश सिख, गगनदीप भाटिया, ईश्वर सिह, हरदीप सिह, किशन सिह मुख्य रुप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *