उत्तराखंड: सीएम रावत की पत्नी ने किया केस

देहरादून। आप भले विश्वास न करे, लेकिन यह बात सच है। उत्तराखंड के मुुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पत्नी ने डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। सीएम की पत्नी की ओर से यह मुकदमा सोशल एक्टिविस्ट सुभाष शर्मा के खिलाफ दर्ज कराया गया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता रावत ने डालनवाला थाने में आईपीसी की धारा 469, 504 और आईटी एक्ट के तहत सोशल एक्टिविस्ट सुभाष शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में सुनीता शर्मा ने कहा है कि सुभाष शर्मा ने उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है। खबरों के मुताबिक तहरीर में सुनीता शर्मा ने कहा है कि सुभाष शर्मा द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है कि उन्हें कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री काल (उत्तरप्रदेश) में नौकरी दी गयी थी, यह बिल्कुल गलत है।
सुनीता शर्मा ने कहा कि यह बात सुभाष शर्मा ने 30 जून 2018 को एक प्रेस कांफ्रेंस में भी कही थी। उन्होंने आरोप लगाए थे कि वह 12वीं पास नहीं हैं। उन्हें कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री काल में नौकरी दी गयी थी। इसे विभिन्न प्रचार-प्रसार माध्यमों से प्रकाशित किया गया। जिससे उनकी ख्याती को चोट पहुंची है। सुनीता शर्मा ने कहा कि सुभाष शर्मा ने एक बार फिर विगत 17 जुलाई को प्रेस कांफ्रेंस में यहीं बात दोहराई। जिसे उन्हें अपमानित करने के मकसद से तमात सोशल मीडिया और व्हाट्सअप में प्रसारित कराया गया। इससे उनकी ख्याती और सम्मान को ठेस पहुँचा है। इस बाबत जब डालनवाला थाने में सम्पर्क किया गया तो वहां से तहरीर दिये जाने व मुकदमा कायम होने की पुष्टि की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *