उत्तराखंड: BJP सोशल मीडिया व आईटी प्रबंधन विभाग का गठन

देहरादून, ( गढ़वाल का विकास न्यूज)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने पार्टी के सोशल मीडिया व अाईटी प्रबन्धन विभाग का गठन किया है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने श्री शेखर वर्मा को सोशल मीडिया व अाईटी प्रबन्धन विभाग का प्रदेश प्रमुख नियुक्त किया है। श्री पारितोष बंगवाल व श्री लक्ष्मण खाती को प्रदेश सह प्रमुख बनाया गया है। श्री आशीष झा को हरिद्वार, श्री प्रभात कुमार को टिहरी, श्री कुलदीप कठैत को पौड़ी (गढ़वाल), श्री लव सहगल नैनीताल व श्री नंदन सिंह वैसला को अल्मोड़ा लोकसभा का सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा हरिद्वार निवासी श्री सुनील कुमार सैनी पार्टी का सह मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *