देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व मंत्रिमंडल के सदस्य होम क़्वारंटाईन हो गए है। कबीना मंत्री व शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने यह जानकारी दी हैं।
समाचार एजेंसी ANI ने ट्वीट के जरिये उक्त खबर दी हैं। बताया गया कि 29 मई को कैबिनेट की बैठक में शामिल होने वाले सभी अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ उत्तराखंड CM त्रिवेंद्र सिंह रावत को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। बैठक में भाग लेने वाले एक मंत्री को #COVID19 के लिए पॉजिटिव पाया गया था। बताया जाता हैं कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क़्वारंटाईन वक्त में अपने निजी स्टाफ से भी मिलने को इनकार किया है। इसके अलावा अन्य मंत्रियों ने भी किसी से मुलाकात न करने का निर्णय लिया हैं।