उत्तराखण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर कम्पनी लिमिटेड की बोर्ड बैठक आयोजित

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर कम्पनी लिमिटेड की 58वीं बोर्ड बैठक सचिवालय सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में कम्पनी के कार्यकलापों पर आख्या प्रस्तुत की गयी। मुख्य सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि हाइड्रोपॉवर की पूर्व में प्रस्तावित परियोजनाओं के आबंटन हेतु पुनः निविदायें आमंत्रित की जाय। मुख्य सचिव द्वारा ऋषिकेश ढ़ालवाला को आदर्श शहर बनाने हेतु आवश्यक प्रस्ताव उत्तराखण्ड शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने पंतनगर ऊधमसिंहनगर इन्डस्ट्रियल क्षेत्र के विस्तारीकरण एवं सुदृढ़ीकरण सम्बन्धित प्रस्ताव तैयार कर उत्तराखण्ड शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक में सचिव वित्त श्री अमित नेगी, उत्तराखण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर कम्पनी लिमिटेड के निदेशक श्री पारितोष गुप्ता, निदेशक यूआईपीसी/आन्ध्र वाटर सप्लाई के सीईओ श्री प्रकाश गौड़, निदेशक श्री विनीत तथा मुख्य परियोजना अधिकारी सुनील कुमार जैन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *