देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में एक और कोरोना मरीज मिलने के बाद राज्य में कुल मरीजो की संख्या 47 हो गयी हैं। मरीज को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बता दें कि देहरादून की आजाद कॉलोनी में 4 कोरोना पॉजीटिव मिले थे जिनके संपर्क में आए लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। पहले दिन दो और दूसरे दिन भी दो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब एक और 55 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज आया है। ये सभी पश्चिम बंगाल के हैं और देहरादून की आजाद कॉलोनी में ठहरे थे। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस एवं कोरोना के स्टेट को-आर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने आज एक और मरीज में कोरोना होने की पुष्टि की है। मरीज को क्वारंटीन सेंटर से दून अस्पताल लाया जा रहा है। आपको बता दे कि उत्तराखंड में अभी तक 24 मरीज ठीक हो गए है।