21-22 मार्च को होना है एडवेंचर समिट
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देश पर पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की पर्याप्त संभावनाओं को देखते हुए आगामी 21-22 मार्च, 2020 में एडवेंचर समिट का आयोजन किया जाना है। आयोजन संचालन एवं मार्गदर्शन हेतु मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक हुई।
मुख्य सचिव द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये, कि समिट में अभी से साहसिक पर्यटन से जुड़े देश/विदेश के प्रमुख व्यवसायियों, ब्लाग रायटर्स एवं इनवेस्टर्स से सम्पर्क किया जाए। बैठक में स्पान्सरशिप हेतु एडवेंचर व्यवसाय से जुड़े लोगो से स्पान्सरशिप की संभावना पर विचार किया गया। समिट में राष्ट्रीय एवं अंतरर्राष्ट्रीय स्तर के साहसिक पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े निवेशकों, विशेषज्ञों एवं इस क्षेत्र में जुड़े टुअर आपरेटरों को आमंत्रित किया जाना है। मुख्य सचिव ने पर्यटन बाहुल्य देशों के राजदूत एवं पर्यटन के व्यवसाय से जुड़ी स्वदेशी/विदेशी कम्पनियों को भी समिट में बुलाने हेतु सम्पर्क करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि एडवेंचर समिट से राज्य में रोजगार के अधिक अवसर पैदा होंगे। बैठक में एडवेंचर समिट का वृहद प्रचार-प्रसार हेतु ऋषिकेश, नैनीताल एवं नई दिल्ली में रोड शो करने का निर्णय लिया गया। समिट में एडवेंचर खेल से जुड़े उपकरणों की प्रदर्शनी लगाए जाने का प्राविधान किया गया है। समिट का आयोजन रामनगर में होगा।
इस अवसर पर सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने आयोजन की तैयारियों को लेकर की गई अबतक की कार्यवाही की जानकारी दी। आयोजन के क्रियान्वयन हेतु नामित नोडल अधिकारी प्रबंध निदेशक कुमांऊ मण्डल विकास निगम श्री रोहित मीना द्वारा एडवेंचर आयोजन से संबंधित आयोजन स्थल, नॉलेज पार्टनर्स तथा अबतक किए गए कार्य के संबंध में मुख्य सचिव को जानकारी दी गई।
बैठक में अपर सचिव पर्यटन श्रीमती सोनिका, प्रबंध निदेशक गढ़वाल मण्डल विकास निगम श्रीमती ईवा आशीष श्रीवास्तव, उपनिदेशक पर्यटन श्री विवेक चौहान आदि अधिकारी उपस्थित थे।