एनएचएआई के कार्यो को युद्धस्तर पर मानको के अनुरूप करे : जिलाधिकारी

रूद्रपुर/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल द्वारा आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एनएच-74, 87 व 125 मे किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा एनएचएआई के कार्यो को युद्धस्तर पर मानको के अनुरूप करे। उन्होने कहा जहां कार्य करने मे परेशानी आ रही है, उसे तत्काल बताये ताकि समस्या का समाधान कराकर कार्य प्रारम्भ कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा जहां सडको का डायवर्जन किया गया है उनकी स्थिति बहुत खराब है। उन्होने कहा डायवर्जन में सुचारू यातायात के लिये वहां पर समतलीकरण का कार्य किया जाए साथ ही उन स्थानों पर रिफ्लेक्टर भी लगाये जाए। उन्होने कहा जहां सडक पूर्ण बन गई है वहां डायवर्जन न रखे जाए। उन्होने गदरपुर मे नाला निर्माण को शीघ्र प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा जसपुर, काशीपुर, नानकमत्ता, किच्छा बाईपास की समीक्षा की। उन्होने कहा बाईपास के निर्माण के साथ-साथ शहरों के अन्दर से आने वाली सडको की स्थिति को ठीक करने के लिए लोनिवि शीघ्र आकलन बनाकर उपलब्ध कराये ताकि इन सडको को ठीक कराया जा सके। उन्होने कहा अभी भी जिन स्थानों मे एनएच की सडक बनाने पर विवाद की स्थिति है वहां एनएचएआई के अधिकारी, उप जिलाधिकारी व एसएलओ बैठक कर विवादों को शीघ्र सुलझाते हुए कार्य प्रारम्भ कराये। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा एनएचएआई व उसकी सहयोगी कम्पनियों को जहां मिट्टी की आवश्यकता है उसके प्रस्ताव पीडी एनएचएआई के माध्यम से प्रस्तुत करे। उन्होने कहा निर्माण कार्य हेतु जिला प्रशासन द्वारा जो मिट्टी दी जा रही है उसका दुरूपयोग नही होना चाहिए। उन्होने पीडी एनएचएआई को निर्देश देते हुए कहा रेलवे स्टेशन की सडक एक सप्ताह के अन्दर वाहनों के चलने लायक हो इसके लिए इस कार्य को लोनिवि के अधिकारियों से कराये जाए। उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा चैडीकरण के कार्यो मे जहां ट्रांसफारमर व विद्युत पोल बाधक बन रहे है उन्हे शीघ्र अन्यत्र शिफ्ट किया जाए।
बैठक मे पीडी एनएचएआई योगेन्द्र शर्मा, एसएलओ एनएस नबियाल, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, अधीक्षण अभियंता विद्युत नरेन्द्र सिंह टोलिया, ईई विद्युत चन्दन सिंह, ईई जल सस्थान तरूण शर्मा, पीएस पाण्डे, डा0 अजीत सिंह, पीके चैधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *