औषधीय पौधे ज्यादा लगाएं: चमोली

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। आजकल वृक्षारोपण अभियान के तहत पूरी विधानसभा में हम वृक्ष लगवा रहे हैं । सभी से अनुरोध है कि जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा औषधीय  पौधे लगाएं, जिससे जब यह बड़े पेड़ बने तो इनका लाभ सभी क्षेत्र वासियों को मिल सके।
देहरा खास स्थित ओम सिटी में आज स्थानीय विधायक विनोद चमोली ने उपस्थित लोगों से यह आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि  पौधों की रक्षा अपने शिशुओं की तरह करनी होगी और समय-समय पर इनकी निराई गुड़ाई कॉलोनी वासियों को जरूर करनी चाहिए, ताकि सौंदर्य करण के साथ साथ स्वास्थ्य लाभ भी हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र अरोड़ा ने की। इस अवसर पर राजीव उनियाल, अश्विनी अग्रवाल, राजेश बंसल, सतीश अरोड़ा, दीपक चतुर्वेदी, मोहित अग्रवाल आशुतोष गुप्ता संजीव जैन श्रीमती नीरू अरोड़ा रश्मि जैन सोनिया गुप्ता रैना अरोड़ा प्रीति अरोड़ा सहित दर्जनों की संख्या में कॉलोनी वासी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *