कल देहरादून महानगर के सभी वार्डो में भाजपा मनाएगी स्व. डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। भाजपा महानगर द्वारा कल 23 जून को देहरादून महानगर के सभी 100 वार्डों में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस मनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश पदाधिकारी विधायक, दायित्व धारी एवं महानगर के पदाधिकारी बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को स्वर्गीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा जीवन पर्यंत देशहित में किए गए कार्यों एवं 23 जून 1953 को कश्मीर में दो प्रधान दो निशान दो संविधान का विरोध करते हुए उनके बलिदान को याद करेंगे।

महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने बताया कि कहीं भी ज्यादा भीड़ भाड़ ना हो और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो इसके लिए महानगर भाजपा ने कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित न करके बलिदान दिवस को 100 छोटे-छोटे कार्यक्रमों में करने का निश्चय किया है और इस हेतु महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने महानगर महामंत्री रतन सिंह चौहान को बलिदान दिवस कार्यक्रम का संयोजक बनाया है जो सभी 100 वार्डों से समन्वय स्थापित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *