कांग्रेस अध्यक्ष ने किये पूर्व राश्ट्रपति राधाकृश्णन को श्रद्धासुमन अर्पित

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भारत रत्न पूर्व राश्ट्रपति डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृश्णन की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि गरीब परिवार में जन्मे डाॅ0 राधाकृश्णन ने शिक्षक के रूप में अपनी सेवा की शुरूआत करते हुए मैसूर विष्वविद्यालय एवं बनारस हिन्दू विष्वविद्यालय सहित अनेक शिक्षण संस्थाओं को अपनी सेवा दी। वे एक दर्शन शास्त्री, भारतीय संस्कृति के संवाहक और आस्थावान हिन्दू विचारक थे। आज उनके सम्मान में हम उनके जन्म दिन को षिक्षक दिवस के रूप मे मनाते हैं। डाॅ0 सर्वपल्ली राधा कृश्णन द्वारा 1923 में प्रकाषित पुस्तक भारतीय दर्षन षास्त्र को विष्व में सर्वश्रेश्ठ साहित्य की ख्याति मिली। आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दर्षन षास्त्र पर दिया गया उनका भाषण आजादी की मुहिम केा तेज करने के लिए इस्तेमाल किया गया। भारत की आजादी के बाद उन्होंनेयूनेस्को जैसी विष्व प्रसिद्ध संस्था में भारत का प्रतिनिधित्व किया। डाॅ0 राधाकृश्णन सोवियत संघ में भारत के राजदूत के रूप में भी कार्य करते हुए देष के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया तथा उन्हें देष का प्रथम उप राश्ट्रपति बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपने राश्ट्रपति कार्यकाल के दौरान भी उन्हेांने देष में षिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण कार्य किये। उन्होंने कहा कि आज हम जहां हैं गुरूजनेां की वजह से हैं हमारा सौभाग्य है कि हमें गुरू द्रोणाचार्य की तपस्थली तथा गुरू रामराय की कर्मस्थली देहरादून में रहने, पढ़ने तथा जीवन में आगे बढ़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *