कांग्रेस ने दहन किया पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये उस वक्तव्य की निन्दा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में बडी संख्या में कांग्रेस भवन में एकत्र हुए महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर झूठ बोल कर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उनके पुतले को आग के हवाले किया।

महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि भारतीय सीमा में न कोई घुसा है और न कोई कब्जा है तो फिर उन्हें बताना चाहिए कि भारत-चीन सीमा पर जो 20 जवान षहीद हुए हैं वे वहां क्या कर रहे थे। उन्होंने भारत सरकार की विदेष नीति एवं खुफिया तंत्र को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि भारत-चीन सीमा पर लम्बे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी परन्तु भारत सरकार ने इसे देष की जनता से छुपाये रखा जिसका परिणाम हमें अपने 20 जवानों की जान से चुकाना पडा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत-चीन सीमा की सही स्थिति देष के सामने रखनी चाहिए परन्तु उन्होंने ऐसा नहीं किया आज जब सीमा पर स्थिति काफी खराब हो चुकी है तथा दोनों देष की सेनायें युद्ध की स्थिति में आ गये हैं तब उन्हें सर्वदलीय बैठक की याद आई। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कदम उठाये जाते तो हमारे जवानों को षहादत से बचाया जा सकता था। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देष की जनता को आष्वासन देना चाहिए कि देष की सीमायें सुरक्षित रहेंगी तथा भारत चीन सीमा पर पूर्व की भांति यथा स्थिति बनी रहेगी।

महानगर अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भारत सरकार द्वारा बार-बार स्वदेषी की बात कह कर चीन में निर्मित सामान का वहिश्कार करने की बात की जा रही है परन्तु चीन से आयात होने वाले सामान पर प्रतिबन्ध लगाने की बात नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि चीन से सामान भारत में आयेगा ही नही तो देश के लोग भला उसका इस्तेमाल कैसे करेंगे?

पुतला दहन करने वालो में पूर्व विधायक राजकुमार, डॉ विजेंदर पाल, संजय काला, अर्जुन सोनकर, रमेश कुमार मंगू, प्रकाश नेगी, अरुण शर्मा, मधुसूदन सुंदरियाल, देविका रानी, अनिल क्षेत्री, कमर खान, राहुल पंवार, शाहदाब, हिमांशु राणावत, राहुल प्रताप सिंह, मुकेश सोनकर, आनंद त्यागी , सुनील बांगा एवम एताब खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *