कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। देहरादून महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की उपस्थिति में महानगर के विभिन्न संगठनों के लोगों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
उपरोक्त जानकारी देते हुए महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष विपुल नौटियाल ने बताया कि तुषार जायसवाल, कपिल जोकषी, आकाश शम्षी, यश राणा, मयंक डंडरियाल, षैल कुमार, क्षितिज गोयल, परितोष कुडियाल, अखिलेश बिश्ट, षिखा गुरूंग, अरूकेत, अंजन मराठा, आदि ने प्रयाष छाबडा के प्रयासों से महानगर कांग्रेस अध्यक्ष  लालचन्द शर्मा की उपस्थिति मे अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस के अनेक नेतागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *