देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति द्वारा प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल द्वारा प्रदेश कांग्रेस संगठन के विरूद्ध मीडिया के माध्यम से दिये गये अनर्गल बयानों को गम्भीरता से लेते हुए अनुशासनहीनता का नोटिस जारी किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष दर्शन लाल को भेजे कारण बताओ नोटिस में प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि आपके द्वारा विगत कई दिनों से मीडिया में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के विरूद्ध सार्वजनिक रूप से की गई बयानबाजी एवं क्रियाकलापों से पार्टी की गरिमा को भारी क्षति पहुंची है जिसे प्रदेश अनुशासन समिति द्वारा गम्भीरता से लिया गया है। आपके द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बारे में भी अनर्गल बयानबाजी की गई है जिससे संगठन की छबि पर प्रतिकूल असर पड़ा है। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मीडिया में दिये गये आपके वक्तव्य संगठन की छबि को धूमिल करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश कांगे्रस के सभी फ्रन्टल संगठन, प्रकोश्ठ एवं विभाग के पदाधिकारी चाहे उनकी नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ही स्तर से क्यों न हुई हो, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मातहत कार्य करते हैं। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष के रूप में आपके द्वारा मीडिया के माध्यम से लगातार की जा रही अनर्गल बयानबाजी से प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी संगठन की छबि को धूमिल करने का कार्य कर रहे हैं, जिसे प्रदेश अनुशासन समिति द्वारा गम्भीरता से लिया गया है। आपके द्वारा दिये गये बयान अनुषासनहीनता के दायरे में आते हैं तथा पार्टी में ऐसी अनुशासनहीनता को कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा। आपके इस कृत्य के लिए क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी से निश्कासन की कार्रवाई की जाय?
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डाॅ0 आर0पी0 रतूड़ी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति द्वारा दर्शन लाल को एक सप्ताह के अन्दर अपना स्पश्टीकरण प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति को देने का निर्देश दिया है। यदि एक सप्ताह के अन्दर वे अपना पक्ष स्पश्ट नहीं करते हैं तो उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निश्कासित कर दिया जायेगा।