
देहरादून 15 अप्रैल, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी श्री देवेंद्र यादव और केंद्रीय पर्यवेक्षक पूर्व सांसद श्री पी एल पुनिया का आज जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ट नेतागण एवम कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक प्रीतम सिंह,मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी,हिमांशु गावा, रकित वालिया, विजय सारस्वत, लाल चंद शर्मा , आई टी जिलाध्यक्ष विकास नेगी आदि उपस्थित थे।
************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in