कांग्रेस: राष्ट्रीय महासचिव (सगंठन) से मिले धीरेन्द्र प्रताप

देहरादून। उत्तराखंड काग्रेस के मुख्य प्रचार समन्वयक व पूर्व दर्जाधारी धीरेन्द्र प्रताप अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव  (सगंठन) के सी वेणुगोपाल से मिले वे उत्तराखंड काग्रेस सगंठन व आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इस मौके पर उनके साथ पूर्व दर्जाधारी अजय सिंह भी थे।
धीरेन्द्र प्रताप ने बताया कि श्री वेणुगोपाल ने उनकी बात को ध्यानाकर्षक सुना वे राज्य काग्रेस कमेटी के यथाशीघ्र घोषित किए जाने की बात  कही। उन्होंने लोकसभा चुनावो मे “निष्ठावान, सक्षम व सुयोग्य “प्रत्याशियो को पार्टी उम्मीदवारी दिए जाने की बात कही। धीरेन्द्र प्रताप ने बताया कि जब उन्होंने पार्टी विस्तार के लिए नए लोगो के पार्टी मे आने की आवश्यकता पर बल दिया तो श्री वेणुगोपाल ने कहा कि “पार्टी के दरवाज़े सबके लिए खुले है व पार्टी अच्छे कार्यकर्ताओ को आगे लाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *