कांग्रेस सेवादल की ली समीक्षा बैठक

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव के कांग्रेस मुख्यालय देहरादून आने के सुअवसर पर कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में पहले एक समीक्षा बैठक ली गई। तत्पश्चात राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव के आगमन पर ध्वज बंधन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया, जिस में सभी प्रदेश पदाधिकारी व जिला सेवादल महानगर सेवादल महिला सेवादल पदाधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के साथ ही प्रदेश सरकार की विफलताओं से भी अवगत कराने की बात कहीं। यह जानकारी सेवादल प्रदेश प्रवक्ता शोभा कन्याल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *