कांग्रेस I.T. विभाग सोशल मीडिया का करें अधिकाधिक उपयोग: प्रीतम

हल्द्वानी/देहरादून। कांग्रेस की आईटी विभाग की कुमाऊ मण्डल की एक दिवसीय बैठक हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने सोशल मीडिया का अधिकाधिक उपयोग करने पर जोर दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा लिए जा रहे जनविरोधी निर्णयों  के साथ ही पीड़ित जनता की समस्याओं को सोशल मीडिया के द्वारा जन साधारण तक पहुंचाने का कार्य करें।  श्री सिंह ने कहा कि आई.टी. विभाग को पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ केन्द्र व राज्य सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना है। उन्हांेने कहा कि स्व0 राजीव गांधी जी का सपना साकार हो गया है तथा उन्हेांने जिस आई.टी. की नींव डाली थी आज उसका लाभ पूरे भारत के लोगों को मिल रहा है तथा गांव देहात के लोगों तक पहुंचना आसान हो गया है। इस दृश्टिकोण से भी संगठन की मजबूती के लिए आई.टी. विभाग का महत्व बढ़ जाता है।

नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेष ने प्रदेष कांग्रेस आई.टी. विभाग से गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करने का आह्रवान करते हुए अपेक्षा की है कि संगठन की गतिविधियेां के साथ ही कांग्रेस की नीतियों को भी गांव-गांव तक पहुंचाने में आईटी विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सूचना तकनीक में इस विभाग का विषेश महत्व है इसलिए विभाग को कर्मठ एवं निश्ठावान साथियों को पार्टी से जोड़ने विषेशकर युवा साथियों को कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से भी अवगत कराना है।
राष्ट्रीय कांग्रेस आईटी की राष्ट्रीय समन्वयक एवं उत्तराखंड प्रभारी सुश्री रुचिरा चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया से सम्बंधित छोटी सी छोटी जानकारियां दी, जिसमे  बीजेपी के द्वारा शोसल मीडिया में फैलाई जा रही झूठी बातों का जबाब देना, किस प्रकार फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप्प आदि का प्रयोग कर हम बीजेपी के द्वारा फैलाये जा रहे भ्रामक बातों का करारा जबाब दे सके । आज के आधुनिक युग मे युवाओ को शोसल मीडिया के माध्यम से शालीनता व अनुशासन के साथ उन ताकतों से लड़ना है जो समाज और देश मे भ्रामक संदेश फैला रहा हैं। विधानसभा की बूथ स्तर तक किस प्रकार से टीम को मजबूत किया जाए।
                                     
उत्तराखण्ड प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने आईटी को प्रदेश से बूथ स्तर तक किस प्रकार से आईटी को मजबूत किया जा सके इस संदर्भ में अपने सुझाव दिया। मंडी समिति अध्यक्ष सुमित ह्रदयेश ने भी आईटी के बारे में अपने विचार रखे। आईटी प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस आईटी विभाग द्वारा किये गए शोशल मीडिया द्वारा किये गए कार्य की जानकारी दी।
आईटी को बैठक में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरिता आर्य, महासचिव खजान चंद पांडेय प्रदेश कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र शाह, मंडी समिति अध्यक्ष सुमित ह्रदयेश, जिला अध्यक्ष उधमसिंह नगर नारायण सिंह बिष्ट, आईटी अध्यक्ष अमरजीत सिंह, आईटी उपाध्यक्ष विशाल मौर्य, आईटी सचिव किशोर कुमार, प्रदेश सचिव सुमित तिवारी, सौरभ बेहड , गजराज नारायण आईटी से सम्बद्ध आशीष सैनी, गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल के कांग्रेस आईटी विभाग के विधानसभा अध्यक्ष
एवं अन्य आईटी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *