किसानों में बाजरे का बीज व कीटनाशक दवाइयों का किया गया वितरण

रुड़की/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। चुड़ियाला रेलवे स्टेशन तेज्जूपुर में जिला किसान कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी के आह्वान पर जिला किसान कांग्रेस कमेटी रुड़की ग्रामीण की ओर से किसानों को बाजरे का बीज व कीटनाशक दवाइयां वितरण की गई और सभी ने राहुल गांधी के उज्जवल भविष्य की कामना की। जिलाध्यक्ष चौ सेठपाल परमार ने कहा कि राहुल गांधी जी किसानों एवं मजदूरों के सच्चे हितैषी हैं। इस मौके पर ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसान इस देश का अन्नदाता है। भगवानपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय त्यागी ने कहा कि किसान देश की रीड है। इस मौके पर किसान नेता अल्लादीया चेयरमैन, ब्रजपाल प्रधान, ठा बलवंत सिंह, चौ आजाद सिंह, जाहरूपाल, अरविंद राणा, संदीप परमार, योगेश, रजत परमार, कयूम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *