किसानो की आय दोगुनी करने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने ली बैठक

बागेश्वर/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देष्य से कृशि विभाग एवं संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ मुख्य विकास अधिकारी डी.डी. पन्त की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक आहूत की गयी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डी.डी. पन्त ने संबंधित रेखीय विभागों जिसमें उद्यान, पशुपालन, डेयरी विकास, मत्स्य पालन, रेशम विकास, जलागम प्रबन्धन, आजीविका परियोजना, सिंचाई, लघुसिंचाई आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि न्याय पंचायत स्तर पर जिस विभाग की जो भी कार्य योजनायें किसानों की आय दोगुनी करने के लिए तैयार की जानी है वह अपने अपने विभागों की कार्य योजना षासन द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रारूप में तैयार करते हुए 03 दिन के भीतर मुख्य कृशि अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिष्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि सभी अधिकारी यह सुनिष्चित कर लें कि न्याय पंचायत स्तर पर जिस विभाग की जो योजनायें संचालित होनी है उस योजना को पूर्ण करने के लिए उसी के अनुसार कार्य योजना तैयार करें इसमें सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, मुख्य कृशि अधिकारी वी0पी0मौर्य, जिला उद्यान अधिकारी आर.के.सिंह, उप मुख्य पषुचिकित्साधिकारी डा0 कमल पंत, सहायक निदेषक डेयरी निर्भय नारायण सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *